आइए जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, राशिफल 01 अगस्त 2024

डीएनबी भारत डेस्क

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। तो आइए जानते हैं आज गुरुवार 01 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि
आप विनम्र एवं सहानुभूति स्वभाव के रहेंगे जिससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा और आप सुख सुविधाओं का सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें एवं समस्याएं बढ़ सकती है। आपको समाधान भी जल्दी मिल जायेगा। गुस्से और ईगो पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। अभी नया काम न करें तो बेहतर होगा।

वृष राशि
सही समय पर सही फैसला लेने से आपकी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। प्रॉपर्टी को लेकर बात विचार कर फैसला ले सकते हैं। आस पड़ोस के मामलो से समस्या बढ़ सकती है। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। सरकारी नौकरी करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन राशि
अपनी रुचि के अनुसार काम करें ताकि थकान और तनाव से मुक्त रह सकें। एकांत या धार्मिक स्थान में समय बिता सकते हैं। किसी भी बात को लेकर अधिक न सोचें, तनाव हो सकता है। किसी के बहकावे में आने से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। घरेलू तथा व्यक्तिगत कारणों से परेशानी बढ़ सकती है।

कर्क राशि
आपके प्रयासों से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। थकान और व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी। संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में बेकार की बातों की जगह अपने काम पर ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम भरे कार्य न करें।

सिंह राशि
परिवार के लोगों के साथ विचार का आदान प्रदान और मनोरंजक दिन रहने से खुश रहेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या और सोच में परिवर्तन लाएं। व्यवसाय को लेकर भागदौड़ रहेगी और मेहनत ज्यादा होगा। पार्टनरशिप के कामों में सावधानी से कागजी काम करें। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

Midlle News Content

कन्या राशि
पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा, और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं के काम में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। दुबारा कोशिश करने पर सफल होंगे। व्यवसाय की वजह से यात्रा कर सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लग सकती है।

तुला राशि
परिस्थितियों में सुधार आएगा, रिश्तेदारों से अनबन खत्म हो सकता है। गाड़ी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। आमदनी के साथ खर्च बढ़ेगा। बच्चों के साथ समय बताएं उनका मनोबल बढ़ेगा। लंबित चल रहे कोर्ट केस मामलों में गति आएगी। अधिक मेहनत की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि
भविष्य की प्लानिंग फायदेमंद होगी। बच्चों को अपनी समस्या का समाधान मिलने से खुशी होगी। भावनाओं में निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातें अपने तक ही सीमित रखें। कोई दिक्कत आने पर समाधान खोजें, फायदा होगा। त्वचा और छाती संबंधित परेशानी हो सकती है।

धनु राशि
आपका विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। निवेश करना फायदेमंद रहेगा। धैर्य और संयम रखें। दूसरे लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। कारोबार में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा संभव है। खान पान का ध्यान रखें।

मकर राशि
खास लोगों से मुलाकात और नजदीकी बढ़ सकती है। धार्मिक स्थलों पर समय बताएं, ऊर्जा का संचार होगा। अशुभ समाचार मिल सकता है। बड़े बुजुर्ग की सलाह और मार्गदर्शन मानें। आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पब्लिक डीलिंग में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक मेहनत से शारीरिक कष्ट हो सकता है, आराम करें।

कुंभ राशि
राजनैतिक और सामाजिक संपर्क मजबूत करे, मनोनुकूल काम सफल हो सकता है। गलत विचार वाले लोग आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण काम अभी न करें। सरकारी नौकरी वालों को कार्य की अधिकता बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा का प्लानिंग कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मीन राशि
सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। अच्छी आय होगी। मेहनत के बावजूद फल कम मिल सकता है, मन विचलित हो सकता है। कार्यभार की वजह से थकान महसूस करेंगे। सावधानी से काम करें और व्यावसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली किसी को नहीं बताएं। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, एलर्जी हो सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -