बछवाड़ा में आदमखोर कुत्ते के हमले से हुई दस लोगो की मौत पर राजद कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री से किया मुआवजा देने की मांग

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विगत दिनों आदमखोर कुत्तो के हमले में नौ महिला समेत एक पुरुष को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामले को लेकर राजद के प्रखंड अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री बिहार सरकार,आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार,विधी एवं जिला प्रभारी मंत्री व चेरियाबरीयारपुर विधायक सह सचेतक बिहार सरकार को आवेदन देकर सभी गरीब परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कहा है कि प्रखंड क्षेत्र के रानी एक,अरवा, कादराबाद,रूदौली, बछवाड़ा समेत भगवानपुर प्रखंड के महेशपुर पंचायत में नौ महिला समेत एक पुरुष को आवारा कुत्तों ने हमला कर नोच नोच कर मार डाला। वही करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया।

Midlle News Content

उन्होंने बताया कि आदमखोर कुत्तों के चपेट में आने से 26 फरवरी 2021 को अरवा पंचायत निवासी राम शरण दास की 72 वर्षीय पत्नी सोनमा देवी, 1 जून 2022 को रुदौली पंचायत निवासी योगेन्द्र ठाकुर की 54 वर्षीय पत्नी मंजू देवी,11 मई 2022 को कादराबाद निवासी नाथो दास की 53 वर्षीय पत्नी जानकी देवी 8 दिसंबर 22 को कादराबाद निवासी कारी साह की 67 वर्षीय पत्नी शांति देवी, 25 दिसम्बर 22 को रानी एक पंचायत के चन्द्रदेव यादव की 78 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी,

1 जनवरी.23 को अरवा पंचायत निवासी सुखदेव यादव की 63 वर्षीय पत्नी गीता देवी, 26 दिसंबर 2022 को अरवा पंचायत निवासी स्वर्गीय राम सागर पासवान की 58 वर्षीय पुत्र सीताराम पासवान, 14 दिसंबर 22 को बछवाड़ा पंचायत निवासी राजकुमार शर्मा की 52 वर्षीय पत्नी मीरा देवी, 28 दिसंबर 22 रुदौली पंचायत निवासी जगदीश पासवान की 62 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी तथा 19 दिसंबर 22 भगवानपुर प्रखंड के महेशपुर गांव निवासी राम विनय पासवान की 51 वर्षीय पत्नी विमला देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मांग पर वन विभाग के आखेटक द्वारा किसी तरह आदमखोर कुत्तो को मारकर बछवाड़ा के लोगों को निजात दिलाने का काम किया।

मामले को लेकर चेरियाबरियारपुर विधायक सह सचेतक बिहार सरकार के द्वारा शुन्य काल के दौरान विधान सभा मांग किया था कि कुत्ते से मौत के बाद आज तक उनके परिजनो को कोई सहायता राशि नहीं दिया गया, वैसे परिवारों को सहायता देने की मांग की। वही राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने सरकार से मांग किया है कि बिहार में पहली बार आदमखोर कुत्तों के आंतक से एक साथ दस लोगों की मौत हुई है, उन्होंने सरकार से मांग किया की सभी गरीब और निःसहाय परिवार से आते थे। मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। उन्हें सभी मृतक परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -