वीरपुर में छठ्ठी के भोज में हर्ष फायरिंग, एक 16 वर्षीय किशोर घायल

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला में पुलिस के लाख कोशिशों और दवीस के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी करी में वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 8 किसान भवन के पास आयोजित एक छट्ठी के भोज में हर्ष फायरिंग होने से एक 16 वर्षीय किशोर को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Midlle News Content

जिससे हर्ष का माहौल अफरा तफरी व भगदड़ में तब्दील हो गया। घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 12 के राजकुमार महतो के 16 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में बताया जा रहा है। जिसे पजरा में गोली लगने से संबंधित बातों को बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुरारी पासवान के घर नाती जन्म लिया है उसी के उपलक्ष्य में छट्ठी का भोज आयोजित था जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान उक्त किशोर को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि फर्द व्यान लिया गया है जिसके आधार पर मामले की जांच किया जा रहा है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -