आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा 25 रूपया में उपलब्ध, ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक

हमसबों की है जिम्मेदारी स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के हर लोग हर घर की हो भागीदारी

आजादी की 76वीं वर्षगांठ और 77वां स्वतंत्रता दिवस में देश के हर लोग हर घर की हो भागीदारी- केंद्र सरकार 

डीएनबी भारत डेस्क 

आजादी की 76वीं वर्षगांठ और 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को मनाने के लिए देशवासी उत्साहित हैं। वहीं साल 2022 के तर्ज पर इस साल भी केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान को चला रही है। केन्द्र सरकार का मानना है कि देशवासियों के लिए यह महापर्व महोत्सव है। इसको लेकर बेगूसराय डाक विभाग प्रधान कार्यालय द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Midlle News Content

जिसमें देश के हर लोग हर घर की हो भागीदारी हो इसके लिए देश के कोने कोने तक राष्ट्रिय धवज पहुंच सकें। और इसके लिए डाकघर ही एकमात्र नेटवर्क है जहां से देश के हर गांव के लोग आसानी से तिरंगा झंडा 25 रूपया मात्र में खरीद सकते हैं। क्योंकि डाकघर पूरे देश के हरकोने में है। और इसी को देखते हुए भारत सरकार की ओर से भारतीय डाक विभाग को यह काम सौंपा गया है।

पिछले साल भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत किया और डाक विभाग- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने इस अभियान का बखूबी निर्वहन किया। इस अभियान से लोगों के दिलों में देशभक्ति और गर्व की भावना देशहित में पैदा करती है।

केंद्र सरकार ने पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान 2022 में काफी सफल रहा और  23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने हर घर तिरंगा (एचजीटी) वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थी।

- Sponsored -

- Sponsored -