बेगूसराय में एक युवक ने पारिवारिक कलह से गुस्से में आकर जहर खाकर खुदकुशी करने का किया प्रयास, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के नया टोला पोखरिया गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक युवक ने पारिवारिक कलह के कारण गुस्से में आकर जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परिजनों ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए आनन फानन में उसे बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है।

Midlle News Content

घटना बलिया थाना क्षेत्र के नया टोला पोखरिया गांव की है। युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के नया टोला पोखरिया के रहने वाले संजय शाह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पिता संजय शाह ने बताया है कि धर्मेंद्र कुमार बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है और नए साल के अवसर पर वह घर वापस लौटा था।

उन्होंने बताया कि कोई बात भी नहीं हुआ। अचानक वह बेहोश होने लगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थिति गंभीर देखकर पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में पता चला कि धर्मेंद्र कुमार ने कीटनाशक दवाई खा लिया। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कर जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से किसी बात को लेकर नाराज था। इसी से नाराज होकर युवक ने कीटनाशक दवाई खाकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -