सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर ने बछवाड़ा में शुरू किया ग्राम प्रवास यात्रा, लोगों को दे रहे केंद्र के योजनाओं की जानकारी

0

डीएनबी भारत डेस्क

मोदी सरकार की अगुआई में बेगूसराय का विकास हो रहा है। बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह के बाद मोदी ने बेगूसराय के विकास में बड़ी लकीर खींची हैं। सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए प्रभाकर कुमार राय और साथियों द्वारा शुरू किया गया ग्राम प्रवास यात्रा बेहतर प्रयास है। आगे किसी दिन यात्रा में हम भी शामिल होंगे। उक्त बातें बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्राम प्रवास यात्रा को वर्चुअल संबोधित करते हुए कही। बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड के चमथा 1 पंचायत दुर्गा मंदिर ग्राउंड से यात्रा का उद्घाटन बुजुर्ग स्थानीय निवासी जवाहर प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Midlle News Content

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी का विस्तार, बंद फ़र्टिलाइज़र का चालू होना, सिमरिया से खगड़िया फोर लेन जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं को मोदी जी ने साकार किया है। मुरलीटोल से मोहिउद्दीननगर एनएच बनने जा रहा है। विकास की जानकारी और योजना के बारे में बताने के लिए यह ग्राम प्रवास यात्रा सार्थक पहल है। योजना की जानकारी घर घर पहुंचाने की जरूरत है। वही सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक दिन एक पंचायत में प्रवास यात्रा बछवाड़ा प्रखंड के पंचायतों में होगी।  जहां चिन्हित जगह पर संवाद कार्यक्रम में आयुष्मान सूची में नाम की जानकारी, प्रधानमंत्री बीमा योजना, ई-श्रम कार्ड का काम होगा। साथ ही अपनी समस्या का पत्र लेकर लोग संवाद में आ सकते हैं जिसके निदान के लिए प्रयास किया जाएगा।

13 फरवरी को चमथा 1 पंचायत के लक्ष्मण टोल स्कूल, 14 को चमथा 2 के यूटीआई कॉलेज, 15 को चमथा 3 के चक्की स्कूल के पास दिन के 10 बजे से संवाद कार्यक्रम होगा। इसी तरह क्रम से आगे के पंचायतों में भी यात्रा पहुंचेगी। सुबह में पंचायत भ्रमण और शाम में प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक सांसद प्रतिनिधि अपने ग्राम प्रवास यात्रा में करेंगे। स्वागत संबोधन रौशन चौहान ने किया। उद्घाटन अवसर पर संचालन सुमन चौधरी, पूर्व मुखिया राकेश सिंह, शशि कुमार, छोटे सिंह, गौरी शंकर सिंह, राजीव चौधरी, ललन झा, नीतीश राय, मुकेश राय, पंकज सिंह, रविशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -