बेगूसराय में तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव गड्ढे से बरामद, इलाके में फैली सनसनी

 

मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के बरौनी रेलवे के पास की है। मृत महिला की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 1 के रहने वाले राजकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में 3 दिन से लापता महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। वही महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के बरौनी रेलवे के पास की है। मृत महिला की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 1 के रहने वाले राजकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया कि 12 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन की है लेकिन इसका कोई अता पता नहीं चल सका। फिर बाद में फुलवरिया थाना में गुमशुदा की का मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को गढ़हरा थाना अंतर्गत एक गड्ढे में महिला का शव बरामद हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जब उसे जगह पहुंचे तो कपड़े से सुधा देवी की पहचान हुई है।

वहीं मृतका के रिश्तेदार ने बताया है कि घर में पति राजकुमार के द्वारा शराब पीने के लिए एक हज़ार रुपए दीपावली के दिन मांगा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद खड़ा हो गया इसी से नाराज होकर सुधा देवी घर से निकल गई थी। उसके बाद से ही घर वापस नहीं लौटी सुधा देवी। वही इस संबंध में गढ़हरा थाना के चौकीदार ने बताया है कि एक गड्ढे में महिला का शव बरामद हुआ था।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -