शादी समारोह में शामिल होने आए महाराष्ट्र के दो युवती एवं एक युवक को 48 पीस बीयर के साथ गढ़हरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़हरा पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं।

गढ़हरा पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं। सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र के ठुकरीचक हनुमान मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय जिला के सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र के ठकुरीचक हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात तीन युवक युवती को पुलिस ने संदेह की स्थिति में जांच पड़ताल के दौरान दबोच लिया। सअनि संजीव कुमार राउत ने गश्ती के दौरान जांच के क्रम में इनके बैग से प्रतिबंधित 12 लीटर बियर और 48 पीस 180एमएल का पश्चिम बंगाल निर्मित शराब बरामद किया।

सभी अभियुक्त सलीम मुनीशा सब्बीर कुरैशी, करण केदार गिरी और रिंका तिलक चौहान को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि दो युवती और एक युवक तीनों महाराष्ट्र का रहने वाला है।

वेस्ट बंगाल क्षेत्र से बरौनी जंक्शन पर किसी ट्रेन से उतर कर बेगूसराय या कहीं सड़क मार्ग से शराब पहुंचाने के उद्देश्य से जा रहे थे।व हीं पकड़े गए लोगों के अनुसार एक मित्र के विवाह उत्सव में जा रहे थे। उन्हें बिहार में शराबबंदी की जानकारी दी गयी लेकिन ध्यान से निकल गया था। मौके पर पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -