गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश, सोशल एक्टिविस्ट नेहा सिंह राठौड़ बेगूसराय पहुंच …

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में गैंगरेप के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। वहीं दूसरी ओर आरोपी के द्वारा नाबालिग छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों के द्वारा मददगार को जान से मार देने की धमकी की बात भी सामने आ रही है। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच होने के बाद जैसे ही आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई वैसे ही पीड़िता को परिजनों ने अपने रिश्तेदार के यहां ले जाकर छोड़ दिया है। इस बात को लेकर लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। वही दूसरी तरफ नयागांव थाने की पुलिस सहित आरोपियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Midlle News Content

दुष्कर्मियों के वीभत्स कुकृत्य संज्ञान में आते ही सोशल एक्टिविस्ट सह पीपल्स अगेंस्ट रेप इन इंडिया संस्था के जिला हेड नेहा सिंह राठौड़ अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित के पिता से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान छात्रा के पिता फूट फूट कर रोते रहे। पुलिस की कार्यशैली और नाकामी पर चिंता जताई।एक्टिविस्ट ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि घर में सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है, आरोपी घर को खाली कर भागने में सफल रहे और पुलिस सुस्त पड़ी रही।

उन्होंने कहा कि क्या हमारी प्रशासन प्रणाली इतनी कमजोर हो गई है कि रेपिस्ट द्वारा जान मारने की धमकी मिले और लोग गांव छोड़ने को मजबूर हो जाय आखिर क्यों? चार दिन बाद तक दूसरे फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तेजी लाने के लिए संगठन अधिकारी ने पुलिस अधिकारी से अपील की है। वहीं इतनी संवेदनशील घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन चौथे दिन अपने चुप्पी तोड़ी है। गैंगरेप के संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना बीते 12 अक्टूबर के रात्रि की है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी हैं जिसमे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने थाना अध्यक्ष को संवेदनशील बताते हुए बताया कि दूसरे आरोपी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -