बेगूसराय में गंगा नदी के उफान पर बहने व नदी के किनारे भीषण काटव से लोगों के बीच दहशत का माहौल

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा नदी उफान पर बह रही है। वही गंगा नदी उफान पर बहने के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग लगातार डर के साए में रहने को मजबूर है। वहीं दूसरी तरफ गंगा नदी के किनारे भीषण काटव जारी हो चुका है। गंगा नदी में हो रहे लगातार कटाव से लोग काफी दहशत में है। खासकर के गंगा नदी के किनारे जिनके घर है वह काफी डरे हुए। इस कटाव के कारण लोग रात भर जाग कर रहने को मजबूर है।

Midlle News Content

हम बात कर रहे हैं बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के सिंहपुर गांव की जहां बीती रात से भीषण कटाव हो रही है।एक तरफ बाढ़ के पानी काफ़ी परेशान हो रहे हैं। तो दूसरी तरफ भीषण कटाव के कारण लोग काफी डरे सहमे हुई है। लोग अपने स्तर से कटाव को रोकने में लगे हुए हैं। लोगों ने बताया है कि रात से ही काफी तेज गति से कटाव हो रही है। उन्होंने बताया है कि जिला प्रशासन के द्वारा कटाव रोकने के लिए जो व्यवस्था की जा रही है।

वह किसी काम के नहीं है जिसके कारण से लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग कटाव रोकने के लिए अपने-अपने पेड़ पौधे काट कर पानी में डाल रहे हैं लेकिन इससे कटाव रुकना मुश्किल लग रहा है।

भयभीत ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग रात जागा करने को विवस है। उन्हें डर है कहीं अचानक घर गंगा नदी में विलेन ना हो जाए।अपने घर को बचाने के लिए स्थानीय लोग लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -