बेगूसराय में देसी शराब के साथ पूर्व सरपंच गिरफ्तार

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर मैदा बभनगामा के पूर्व सरपंच फूलचंद पासवान एवं उसके एक रिश्तेदार को 30 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि शनिवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि मैदा बभनगामा के पूर्व सरपंच द्वारा अवैध देसी महुआ शराब की खरीद बिक्री किया जा रहा है।

Midlle News Content

छापेमारी हेतु वहां पहुंचने पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ने पर उसने अपना नाम दरभंगा जिला के बुचौली कोठी निवासी सुजीत कुमार पासवान बताया। तलाशी लेने पर पूर्व सरपंच फूलचंद पासवान के घर के आंगन से दो प्लास्टिक के डब्बे में रखा 30 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूर्व सरपंच को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव

- Sponsored -

- Sponsored -