डीएम से प्रोन्नति लेकर मुंगेर कमिश्नर बने आईएएस संजय सिंह को दी गई विदाई, आईएएस ने कहा…

लखीसराय के निवर्तमान डीएम व वर्तमान मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार सिंह का लखीसराय समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में किया गया भव्य विदाई सह सम्मान समारोह

0

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय जिले में जिला पदाधिकारी के रूप में 30 महीने सेवा देने के उपरांत मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त बने संजय कुमार सिंह का समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में लखीसराय जिला प्रशासन द्वारा हम विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए लखीसराय के एसपी पंकज कुमार ने निवर्तमान जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संजय कुमार सिंह के जिला पदाधिकारी के रूप में किए गए कार्यों को याद रखा जाएगा।

Midlle News Content

अपने विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला पदाधिकारी सह मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा कि लखीसराय जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई डीएम उसी प्रमंडल का कमिश्नर बना हो। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। डीएम से कमिश्नर के रूप में पदोन्नत हुए संजय कुमार सिंह ने कहा कि लखीसराय जिले की जनता के द्वारा मुझे मिले प्यार, स्नेह व आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं। वहीं दूसरी ओर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में लखीसराय के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और सीडीपीओ आभा कुमारी ने अद्भुत संगीत प्रस्तुति कर निवर्तमान डीएम संजय कुमार सिंह को अपनी विदाई दी।

मौके पर लखीसराय के उप विकास आयुक्त, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री राम झा, अपर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के समस्त कर्मचारियों ने निवर्तमान जिला पदाधिकारी सह वर्तमान मुंगेर प्रमंडल आयुक्त संजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र, भगवान बुद्ध की प्रतिमा सहित बुके आदि भेंट की। वही पत्रकार एकता मंच के द्वारा निवर्तमान डीएम को लखीसराय के ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट किया गया।

लखीसराय से सरफराज आलम

- Sponsored -

- Sponsored -