बछवाड़ा में प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा खेल से बच्चों का स्वास्थ्य व मानसिक विकास होता है साथ ही अनुशासन भी सीखने को मिलता है।

डीएनबी भारत  डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल नारेपुर मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में नौ संकुल के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि खेल से बच्चों का स्वास्थ्य व मानसिक विकास होता है साथ ही अनुशासन भी सीखने को मिलता है। बीईओ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के बच्चे खेलकूद में भाग लेकर जिले के अलावा बिहार ही नहीं पूरे देश में बछवाड़ा का नाम रौशन करें यही हमारी शुभकामना है। प्रतियोगिता के दौरान दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,कबड्डी,गोला फेक आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर 12 वर्ग के प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में छात्रा दिलकश ने प्रथम व द्वितीय स्थान रजनी कुमारी प्राप्त की। 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रवीण कुमार,द्वितीय स्थान चंदन कुमार का रहा। अंडर 14 वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग से अंजली कुमारी व द्वितीय स्थान अनन्या कुमारी का रहा। बालक वर्ग में प्रथम स्थान हरिओम कुमार ने किया।

अंडर 17 वर्ग में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मौसम कुमारी प्राप्त किया वही बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रिंस कुमार ने किया। अंडर 12 वर्ग के 300 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान पूनम कुमारी व् द्वितीय स्थान लक्की कुमारी ने किया। वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान पॉपिंस कुमार ने किया। अंडर 14 वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रानी कुमारी तथा द्वितीय स्थान लक्ष्मी कुमारी को प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनुभव कुमार को प्राप्त हुआ। अंडर 17 वर्ग के 800 मीटर दौड़ में बालिका में प्रथम स्थान मौसम कुमारी,द्वितीय स्थान अभिलाषा कुमारी को प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में प्रथम स्थान रवि कुमार,द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार को प्राप्त हुआ। अंडर 12 लॉन्ग जंप में बालिका वर्ग में आरूषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वहीं द्वितीय स्थान सोनाली कुमारी को प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में प्रथम स्थान अखिलेश कुमार,द्वितीय स्थान सोनी कुमार को प्राप्त हुआ।  अंडर 14 वर्ग में लॉन्ग जंप में बालक वर्ग में रूपचंद्र कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। मो गुलफाम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शबनम कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया।  अर्चना कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  अंडर 17 वर्ग में लोंग जंप में रघुवीर कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। धर्मवीर कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राधा कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  अंडर 14 ऊंची कूद में बालक मो राजा प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशांत कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  बालिका वर्ग में कोमल कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। शबनम कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 ऊंची कूद में बालक सत्यम कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष्ण कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अमृता कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। निधि रंजन द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंदर ड्यूज बॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के शुभम कुमार प्रथम स्थान व् अमन कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मानता पटेल प्रथम स्थान व् सोनाली कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग के शिवम कुमार प्रथम स्थान व  शंकर कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मुस्कान कुमारी प्रथम स्थान व शालू कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग शाट फुट प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सुशांत राज प्रथम स्थान व कुणाल शाह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दिव्या भारती प्रथम स्थान अंशु कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता में उनके स्थान के अनुसार बीइओ के द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -