गढ़हरा, बरौनी में ईसीआरकेयू के तृतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जीवानंद मिश्रा निर्विरोध चुने गए शाखा मंत्री, गढ़हरा बरौनी के चारो शाखाओं का चुनाव सम्पन्न।

0

जीवानंद मिश्रा निर्विरोध चुने गए शाखा मंत्री, गढ़हरा बरौनी के चारो शाखाओं का चुनाव सम्पन्न।

डीएनबी भारत डेस्क 

रेलवे कर्मचारियों के कार्यों के प्रति जागरूक है मान्यता प्राप्त ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन एवं वर्तमान केन्द्र सरकार रेल कर्मी विरोधी है उक्त बातें शुक्रवार को गढ़हरा बरौनी में चारो शाखाओं के द्वारा आयोजित तृतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा। साथ ही उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश मे कर्मचारियों के हितों को अनदेखी की जा रही है साथ ही मजदुरों का दमन किया जा रहा है।

Midlle News Content

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोतोलन के साथ शुरुआत की गई। अधिवेशन में अतिथियों का स्वागत शाखा मंत्री जीवानन्द मिश्रा ने किया। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने किया। मौके पर मंडल मंत्री सतीश चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सोनपुर मंडल में रेल कर्मचारियों के हितों के रक्षा के लिये सिर्फ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कार्यरत है। वहीं उन्होंने बताया कि मंडल अस्तर से दर्जनों कर्मचारियों वेतन विसंगति, पदोन्नति, रात्रि भत्ता, राष्ट्रीय अवकाश भत्ता, समायो परी भत्ता आदि का कार्य समय से कराया गया।

वहीं केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्र ने गढ़हरा बरौनी के चारो शाखाओं का संगठनात्मक चुनाव करवाया। गढ़हरा बरौनी मैकेनिकल शाखा मंत्री के रूप में निर्विरोध जीवानन्द मिश्रा निर्वाचित हुए। वहीं शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार रंजन, उपाध्यक्ष रामनिरंजन सिंह, अरविंद कुमार, अशोक झा, शशिकान्त पासवान चुने गए। बरौनी ओडो शाखा से अध्यक्ष शिवजी कुमार, शाखा मंत्री विकाश चंद्र पाल, कोसाध्यक्ष मनीष कुमार, बरौनी शाखा से अध्यक्ष रत्नेश कुमार, शाखा मंत्री डीएम तिवारी कोसाध्यक्ष बेचू राम, गढ़हरा शाखा से अध्यक्ष डीके झा, सचिव मनोज कुमार गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रविकुमार चुने गए।

मौके पर शाखा मंत्री सोनपुर बबलू कुमार, कोषाध्यक्ष सीताराम लाल, जुल्फिकार, दुर्गा प्रसाद, कृष्ण मोहन साह, जीएस सिन्हा, रमेशकुमार, रणवीर कुमार, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार महिला कमिटी में आशा देवी, अंजलि कुमारी आदि के अलावे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -