खोदावंदपुर से दो किशोर एक-साथ घर से गायब होने से परिजनों में मचा हाहाकार

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 6 के दो किशोर बालक एक साथ घर से गायब हो गए हैं  ।इस मामले में गुम हुए बालक के पिता ने को रवोदाबंदपुर थाना में अपने पुत्रों के गायबहोने का मामला थाना में दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि खोदाबंदपुर वार्ड 6निवासी रामबालक चौधरी एवं घनश्याम चौधरी ने थाना में दिए

Midlle News Content

अपने लिखितआवेदन में बताया है कि उनके पुत्र क्रमशः 13 वर्षीय गोलू राज और 13 वर्षीय आदर्श कुमार रात 20 जुलाई शनिवार दोपहर 2:00 बजे से अचानक अपने घर से गायब हो गया है। देर शाम दोनों बालक जब अपने घर वापस नहीं लौटा तो उन दोनों का  काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। तब उन लोगों ने रविवार की सुबह खुदाबंदपुर थाना पहुंचकर अपने-अपने पुत्र के गुमशुदा  होने का मामला दर्ज कराया है ।इस मामले में सन्हा दर्ज कर गायब हुए दोनों किशोर के खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है ।

दोनों किशोर का फोटो विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर करते हुए लोगों को इसके बारे में जानकारी मिलने पर  थाना को सूचित करने का आग्रह किया गया है। तथा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। एक साथ गांव से दो किशोर के गुण सुधार होने से उनके स्वजनों में काफी मायूसी देखा जा रहा है। घर वाले बहुतपरेशान नजर आ रहे हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -