डीएम को तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने एम्बुलेंस कर्मियों की मांग पत्र सौंपा

 

डीएम ने मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता के लिए कम्पनी के प्रतिनिधि,श्रमधीक्षक समेत एम्बुलेंस कर्मियों को बुलाया

एम्बुलेंस कर्मियों ने कहा डीएम बेगूसराय के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता कर समाप्त किया जाएगा हड़ताल

डीएनबी भारत डेस्क

जिला पदाधिकारी बेगूसराय रौशन कुशवाहा के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने मिलकर अपनी ओर से एम्बुलेंस कर्मियों की मांग पत्र सौंपा। तथा एम्बुलेंस कर्मियों के प्रमुख मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। एम्बुलेंस कर्मियों के मांगों को रखते हुए विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि एम्बुलेंस कर्मियों को श्रम अधिनियम के तहत निर्धारित वेतन सहित अन्य सभी दय सुविधाएं प्रदान किया जाए। उन्हें सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र, वेतन पर्ची सहित अन्य कागजात तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया जाए। उनके बकाए वेतन, ईपीएफ और ईएसआई का भुगतान किया जाए।

Midlle News Content

आगे उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा एम्बुलेंस सेवा व्यवस्था का संचालन पीडीपीएल कम्पनी को सौंपा गया है। जिसमें कार्यरत कर्मचारियों का संचालक पीडीपीएल कम्पनी द्वारा लम्बे अरसे से शोषण किया जा रहा है। इसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए। जिसपर साकारात्मक आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह से कहा कि एम्बुलेंस कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय स्तर से परिचय पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसके लिए आदेश जारी किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र,वेतन पर्ची और सबसे प्रमुख मांगे श्रम अधिनियम के तहत निर्धारित वेतन सहित अन्य बिंदुओं पर पीडीपीएल कम्पनी को कागज़ात सहित अन्य प्रमाणों को लेकर मंगलवार को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। जिस दौरान शिष्टमंडल सदस्यों के साथ कम्पनी के पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक के समक्ष त्रिपक्षीय समझौता किया जाएगा। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रामानन्द कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी बेगूसराय द्वारा डीपीएम बेगूसराय, श्रम अधीक्षक बेगूसराय एवं एम्बुलेंस कर्मियों को कई दिशानिर्देश दिया गया है और मंगलवार को कागज़ात के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

मंगलवार को त्रिपक्षीय समझौता वार्ता के पश्चात डीएम बेगूसराय के आदेश पर विगत पांच जून से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दिया जाएगा। मौके पर तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, एटक जिलामंत्री प्रहलाद सिंह, बरौनी अंचल मंत्र अरविंद सिंह, पूर्व उप प्रमुख बरौनी डा रजनीश कुमार, शाखा मंत्री अनिल चौधरी, संजीव सिंह, जिलाध्यक्ष रामानन्द कुमार, हरे राम राय, मुकेश कुमार उर्फ बड़ा बाबू, मुकेश कुमार सिंह, सचिव अतुल कुमार, पूर्व सचिव गोपाल कुमार साह, मदन कुमार, लालबाबू पासवान, मनोज कुमार, मुकेश कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, नन्दन कुमार, विपूल कुमार, सदाशिव झा, दीपक कुमार, रंजन कुमार, मुकेश कुमार पासवान, रोहित कुमार एवं अश्वनी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -