बेगूसराय जिलाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला प्रशासन घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था को रहे तत्पर, भीड़ प्रबंधन, सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को लेकर डीएम बेगूसराय ने दिये निर्देश।

0

जिला प्रशासन घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था को रहे तत्पर, भीड़ प्रबंधन, सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को लेकर डीएम बेगूसराय ने दिये निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठव्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बेगूसराय नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों, बड़ी पोखर, सर्वोदय नगर पोखर, नौलखा पोखर, बाघी पोखर तथा ऑफिसर्स कॉलोनी पोखर में की जा रही आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने पोखरों के निरक्षणोपरांत कहा कि छठ पर्व 2022 के आलोक में जिला प्रशासन घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Midlle News Content

इस अवसर पर छठ घाटों की आवश्यक तैयारियों के साथ-साथ उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण किए गए तालाब, पोखरों में नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है तथा जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पोखरों के निरीक्षण के क्रम में नगर निगम, बेगूसराय से संबंधित पदाधिकारियों को संबंधित पोखरों, तालाबों की ससमय साफ-सफाई करने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, पोखरों का जलस्तर के आकलन करते हुए उचित स्थल पर प्रभावी बैरेकेडिंग की व्यवस्था करने, घाट पर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ आवागमन के रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पर्याप्त संख्या में पब्लिक अड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करने, अस्थाई चेंजिंग रूम की स्थापना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान घाटों तक आने वाले रास्तों की आवश्यकता अनुसार मरम्मती करने तथा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टि से गोताखोर, नाव, एसीडीआरएफ की टीम को प्रतिनियुक्त करने के संबंध में भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सीय संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम बेगूसराय, उप नगर आयुक्त, नगर निगम बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -