गाय आस्था, सेवा, सभ्यता, संस्कृति और संस्कार है – राकेश सिन्हा

राज्यसभा सांसद एवं जिलाधिकारी बेगूसराय ने गोपाष्टमी महोत्सव एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन।

0

राज्यसभा सांसद एवं जिलाधिकारी बेगूसराय ने गोपाष्टमी महोत्सव एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के तेघड़ा गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा एवं कथावाचिका ब्रह्माकुमारी कंचन ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। राज्यसभा सदस्य प्रो राकेश सिन्हा ने कहा कि गाय आस्था, सेवा, सभ्यता, संस्कार और संस्कृति है। भारतीय संस्कृति में आदि काल से गाय की सेवा करने की परंपरा रही है। आज लाभ की संस्कृति ने गायों की हाईब्रीड नस्ल तैयार कर दी गई है। लेकिन देशी गाय हमारे लिए आज भी हर रूप में अति उपयोगी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि गाय का गोबर एवं गोमूत्र कृषि के लिए अमृत है।हिंदू परिवारों में बचपन से गाय के प्रति श्रद्धा का भाव विकसित किया जाता है। गाय को माता कहा गया है।उन्होंने तेघड़ा गौशाला की कुछ समस्याएं सामने आई है जिसके लिए हर संभव मदद का प्रयास होगा। खेत में अच्छी उपजा ,फल फुल पौधों के लिए गाय के गोबर से निर्मित वर्मी कंपोस्ट से अच्छा कोई खाद नहीं है।

Midlle News Content

कार्यक्रम की अध्यक्षता तेघड़ा अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, संचालन शिक्षाविद लोकगायक सच्चिदानंद पाठक, स्वागत भाषण गौशाला सचिव शिवकुमार केजरीवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुरेश रौशन ने किया।

मौके पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक सुनील रंजन मिश्रा, डीएसपी रविन्द्र मोहन, पूर्व विधायक ललन कुंवर, भाजपा नेत्री शालिनी देवी, सुबोध कुमार, सरोज राय, दीपक राय, रामप्रकाश झा, भाजपा नेता राजेश कुमार अम्बष्ठ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, रामचरित मानस प्रचार संघ के जिलाध्यक्ष रामबली सिंह एवं आधारपुर ठाकुरबाड़ी के महंत गोपाल दास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवावदाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored -

- Sponsored -