बेगूसराय के देवना में स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, वैन में सवार 18 छात्र घायल, स्कूल जाने के दौरान हुए दुर्घटना

सदर एसडीओ राजीव कुमार, सदर डीएसपी 2 भास्कर रंजन, पपरौर के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद राय समेत अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर चल रहे इलाज का जायजा लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-गुरुवार की अहले सुबह स्कूल जा रही एक पिकअप वैन को रिफाइनरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर देवना के पास पीछे से आ रही ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके कारण स्कूल वैन में सवार लगभग 18 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूली वैन डिवाइडर के उपर चढ़ गयी। घटना के तुरन्त बाद स्थानीय लोगों की मदद से ग्लोकल हॉस्पिटल में सभी घायल बच्चों को भर्ती कराया गया। जहां पांच बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ राजीव कुमार, सदर डीएसपी 2 भास्कर रंजन, पपरौर के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद राय समेत अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर चल रहे इलाज का जायजा लिया। साथ ही परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। वहीं रिफाइनरी थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने कहा कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को अस्पताल लाया गया है। वहीं दोनों गाड़ी के चालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Midlle News Content

साथ ही दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार विद्या एंगलो वैदिक एकेडमी के बच्चे माउंट कार्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीलरथ की गाड़ी से पपरौर से बच्चा लेकर देवना के रास्ते तीलरथ जा रही थी। इसी क्रम में देवना कट के पास ट्रक की टक्कर में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों में सभी पपरौर पंचायत के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पपरौर निवासी सुशील पण्डित का 13 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, पिंटू पण्डित का पुत्र आयुष कुमार, अनिल कुमार का पुत्र अनुदीप कुमार, संजीव कुमार का पुत्र विराट कुमार, सोनू पासवान की पुत्री सोनाली कुमारी, रोशनी कुमारी, रंजीत यादव की पुत्री साधना कुमारी, कृष्ण ठाकुर के पुत्र पीयूष कुमार, प्रीतम कुमार, रोहित ठाकुर के पुत्र दिलखुश, मो कुरैश की पुत्री सोनम नाज, झुनझुन यादव की पुत्री आरुषि कुमारी, कुंज बिहारी,

अनुभव कुमार, सोनम कुमारी, रोहित ठाकुर के पुत्र अंकुश कुमार, सुबोध यादव के पुत्र अर्जित कुमार, रितेश यादव के पुत्र अभिनन्दन, रोहित ठाकुर के पुत्र आर्यन कुमार और संजीव यादव की पुत्री निकिता कुमारी घायल हो गयी। जिसमें प्राथमिक इलाज के बाद कुंज बिहारी, आरुषि, अनुभव, रोशनी, दिलखुश, अंकुश, सोनाली, सोनम नाज, अर्जित और अभिनन्दन को घर भेज दिया गया। वहीं शेष का इलाज ग्लोकल सहित अन्य अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -