नई पीढी को किताबी ज्ञान के साथ–साथ खेलों में भी रूचि बढ़ाने कि जरुरत है- सुमंत घोष

डीएवी के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में डीएवी एनएच 28, बरौनी चैंपियन

डीएवी के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में डीएवी एनएच 28, बरौनी चैंपियन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के लगभग 80 डीएवी स्कूल के बीच जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पटना डीएवी बीएसईबी के पुनायचक में दिनांक 11 दिसम्बर से 12 दिसम्बर के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी एनएच -28, बरौनी के बालक वर्ग ने वॉलीबॉल में डीएवी थावे को फाइनल मैच में 2-0 से पराजित कर न केवल विजयी हुए बल्कि डीएवी के राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुई।

Midlle News Content

वॉलीबॉल खिलाड़ी–हरिओम कुमार, आशीष सोनी, नमन भारद्वाज, अनितेश कुमार, भारत कुमार व हर्ष राज पुरे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स जो कि 4 जनवरी से 8 जनवरी के बीच गाजियाबाद में आयोजित होगी। शॉट पुट में विद्यालय के माधव कुमार ने पुरे बिहार में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग के वॉलीबॉल के कोच सह विद्यालय के खेल शिक्षक अम्बुज कुमार नेतृत्व कर रहे थे। वहीं ताइक्वांडो में छवि कुमारी ने पुरे बिहार में गोल्ड मैडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी ने सिल्वर मैडल एवं किशन राज ने ब्रोंज़ मैडल हासिल किया है। ताइक्वांडो खिलाड़ी का भी डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स में पुरे बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। बालिका वर्ग में विद्यालय की खेल शिक्षिका प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सुमंत घोष ने विद्यालय के सभी विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह नाम, प्रसिद्धि और पैसा प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है।

उसी तरह खेलकूद का भी स्वस्थ जीवन हेतु अत्यधिक महत्व है। नई पीढ़ी को किताबी ज्ञान के साथ–साथ खेलों में भी रूचि बढ़ाने  कि जरुरत है। उन्होंने कहा कि खेल में अपना प्रदर्शन इस प्रकार दिखाओ कि सामने वाली विरोधी टीम का प्रत्येक खिलाड़ी आपके प्रदर्शन पर तालियां बजाने को विवश हो जाए। विद्यालय के शिक्षक डीके मिश्रा, अभिषेक कुमार, नरेन्द्र कुमार, नम्रता सिन्हा, विधि कुमारी, हेमन्त कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, शम्भू चौधरी, प्रशांत रंजन, सग्निक बंदोपाध्याय आदि बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -