दहेज के खातिर गर्ववती महिला की पीट पीट कर हत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

 

नगरनौसा के सदू विघा की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नगरनौसा थाना क्षेत्र के सदु बिगहा गांव में गुरुवार के दिन ससुराल वालों ने दहेज के खातिर चार महीने की गर्ववती महिला की पिट पिट कर निर्मम हत्या कर दिया। मृतक की पहचान गांव निवासी नीतीश कुमार के 20 वर्षीय पत्नी मुस्कान कुमारी के रूप में किया गया। मृतक के मायके वालों ने दहेज में 45 हजार रुपया नहीं देने के खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

मृतका के मायके वालों की सूचना पर पहुंची नगरनौसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। पुअनि ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत कैसे हुई यह स्पष्ट हो पायेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -