अभी अभी: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में ई रिक्शा चालक को मारी गोली, मौत

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में देर शाम अपराधियों ने एक ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही उस जगह भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे वहीं अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मामूली विवाद में ई-रिक्शा चालक को रोककर गोली मारकर चलते बने। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर थाने पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर नगर थाने की मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Midlle News Content

स्थानीय लोगों ने बताया कि ई रिक्शा चालक खड़ा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। फ़िलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मृतक की पहचान डुमरी कमरूद्दीनपुर निवासी सिंटू कुमार के रूप में की गई है। मौके से पुलिस ने कई खोखा भी बरामद किया है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

 

- Sponsored -

- Sponsored -