नालंदा में कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला, कहा…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

नालंदा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 24 जुलाई को पटना में आयोजित युवा कांग्रेस के ‘आक्रोश मार्च’ पर पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में किया गया। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जितेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। हम इस विरोध मार्च के माध्यम से बिहार सरकार को चेतावनी देते हैं कि वह अविलंब प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाए, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर दमनात्मक कार्रवाई तुरंत बंद करे।

कांग्रेस नेता ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आए दिन हत्या, बलात्कार और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -