मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अम्बेडकर के सपनों को कर रहे हैं साकार – मंजू वर्मा

खोदावंदपुर प्रखण्ड में बेगूसराय जिला जदयू द्वारा भीम चौपाल का किया गया आयोजन।

खोदावंदपुर प्रखण्ड में बेगूसराय जिला जदयू द्वारा भीम चौपाल का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पश्चमी पंचायत के सदर बाजार स्थित महादलित टोला में बेगूसराय जदयू द्वारा भीम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा संविधान के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उत्थान हेतु व्यवस्था दी गई है।

उस व्यवस्था को उसके वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे लाभान्वित होकर दलित व वंचित परिवार के लोग समाज के मुख्य धारा में जुड़कर सम्मान की जिंदगी जी रहे हैं। सही अर्थों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  अम्बेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

Midlle News Content

शिक्षा आवास बिजली पानी सड़क पुल पुलिया का प्रदेश में जाल बिछाकर दलित और महादलित को सम्मान दिया है। हम आपसब मिलकर प्रदेश और देश में अम्बेडकर के सपनों का सरकार स्थापित करने लिए मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करें। इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि 17 वर्षो तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बिहार के विकास में काम किया है वह दिख रहा है।

50 प्रतिशत महिलाओं को राजनीति और नौकरी में आरक्षण की भागीदारी दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा लोगों के समाजवादी व राजनीतिक व्यवस्था को स्थापित करने में मुख्यमंत्री ने कोई कोर कसर नहीं छोड़े हैं। हमसब अम्बेडकर के सपनों का बिहार और भारत बनाने में मुख्यमंत्री के हाथ से हाथ मिलाकर सहयोग करने के लिए समर्पित हैं। मौके पर श्रीमति वर्मा द्वारा स्थानीय सुखदेव राम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को जिला प्रवक्ता अरुण महतो, चनाद्रशेखर वर्मा, शंकर यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर राम विनोद महतो, अशोक साह, चन्द्रशेखर महतो, मनीष कुमार, सुरेश राम, अशोक पासवान, सुखदेव राम गोपाल गुप्ता, अमरेंद्र कुमार सिंह, मो. अखलाक, मनोहर कुमार, दिलीप यादव, कुंदन कुमार, अशोक साह, संजीत कुमार, महेश कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -