सीएम नीतीश कुमार ‘यूज एंड थ्रो’ के इंटरनेशनल आइकॉन हैं – आरसीपी सिंह

0

 

डीएनबी भारत डेस्क

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गौरतलब है कि पूर्व जदयू नेता पप्पू सिंह के पिता बाना सिंह के श्राद्धकर्म में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह किसी कारण बस शिरकत नहीं कर पाए थे, जिसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रविवार को अपने कार्यकर्ता चप्पू सिंह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की।

Midlle News Content

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जदयू में अपनी हिस्सेदारी मांगने को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के पास क्या बचा है जो उपेंद्र कुशवाहा अपनी हिस्सेदारी मांग रहे हैं। जब मैं पार्टी में था तो किसी की औकात नहीं कि मुझसे कोई हिस्सेदारी मांग ले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि मेरे ऊपर किसी तरह का बयान दें। नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि हमसे आंख से आंख मिलाकर बात कर सके। उनके पास अब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बचे हैं और कुछ दिन के बाद यह दोनों लाठी डंडा लेकर कहीं और चले जाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा यूज एंड थ्रो के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय आईकॉन है। उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के द्वारा शराबबंदी के बयान को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा जीतन राम मांझी की बात नीतीश कुमार नहीं मान रहे हैं। उन्हे वापस लौट जाना चाहिए। शराबबंदी के नाम पर नीतीश कुमार ने पूरे बिहार का बंटाधार कर दिया है। नीतीश कुमार जातीय जनगणना का नया एजेंडा छेड़ा है जिसमें सभी को अपनी जात बतानी है और दूसरा एजेंडा है सुरक्षाकर्मियों को सड़क पर उतारकर कर लोगों के मुंह में शराब की जांच करवाना।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -