पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन दुखद -सीएम

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की

Midlle News Content

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।

उनका निधन दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Sponsored -

- Sponsored -