नालंदा पहुंचे चिराग, पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के चंडी प्रखंड अंतर्गत बापू उच्च विद्यालय प्लस टू के मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के द्वारा विस्तार अभियान सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे, इस कार्यकम में जिले के कोने कोने से कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि लोगो के बीच जनसंवाद हो और यह कार्यक्रम आने वाले समय में जिले के और भी कई प्रखंड में आयोजन किया जायेगा। यह जनसंवाद बिहार की राजनीति में मिल का पत्थर साबित होगा। संपूर्ण बिहार की हालतबेहाल है बिचौलिया और दलाल मालामाल है मजदूर और किसान की हालत फटेहाल है। वहीं इस कार्यक्रम में चिराग पासवान को पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया।

मंच पर चिराग पासवान के कलाई मे कई राखी भी बांधा गया है। चिराग पासवान की एक झलक पाने के लिए हजारों लोजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। चिराग पासवान ने उदय निधि स्टालिन के द्वारा दिए गए सनातन धर्म पर विवादित बयान के ऊपर कहां की जूनियर स्टालिन देश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं। जूनियर स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। स्टालिन के द्वारा दिए गए बयान से भारत में समाज को बांटने का काम किया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -