बछवाड़ा के चमथा की चार पंचायतो के लिए बनेगा स्थाई पुलिस पिकेट, बेगूसराय एसपी ने किया निरीक्षण

 

डीएनबी भारत डेस्क

जिला पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने थाना क्षेत्र के चमथा दियारे का दौरा किया। वहीं उन्होंने अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर चमथा दियारे में चल रहे पुलिस पिकेट को स्थाई रूप से चलाने को लेकर स्थल का चयन कर निरीक्षण किया ।बेगूसराय एसपी के चमथा पुलिस पिकेट स्थल निरीक्षण को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया की वर्तमान में पुलिस पिकेट कॉलेज परिसर में है।

Midlle News Content

अपराध और अपराधियों पर लगाम के लिए पुलिस पिकेट के लिए नए स्थल का निरीक्षण किया गया। कॉलेज परिसर में बने पुलिस पिकेट का स्थानांतरण को लेकर जिला पुलिस पदाधिकारी बेगूसराय के द्वारा चमथा एक पंचायत के दुर्गा स्थान के प्रांगण में बने सामुदायिक भवन का चयन किया गया है, जिसका विधि पूर्वक एसपी सर के द्वारा  उद्घाटन जायेगा। बताते चले की चमथा दियारा को बछवाड़ा थाना क्षेत्र का क्राइम प्वाइंट कहा जाता है, जहां आए दिन गोलीबारी होते रहती है।

दियारे में क्राइम का मुख्य कारण जमीनी विवाद, फसल विवाद, शराब तस्कर, बालू खनन, तलाब और पोखर है, जिस पर अपना अधिकार और बर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी होते रहती है, और गोलीबार में कई लोगो की जान भी जा चुकी है। दियारे में क्राइम पर रोकथाम को लेकर चमथा में पुलिस पिकेट का बनाया गया।

लेकिन कई बार इस पुलिस पिकेट को चमथा से हटा भी दिया गया। वर्तमान में दियारे में जैसे ही फसल के कटाई का समय नजदीक आता  है, वैसे में  अपराधिक घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। क्राइम कंट्रोल के तहत बेगूसराय एसपी ने चमथा में पुलिस पिकेट के लिए स्थाई जगह का निरीक्षण किया, साथ ही थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश भी दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -