वीरपुर पूर्वी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में चलाया गया साफ सफाई अभियान

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अन्तर्गत वीरपुर पूर्वी पंचायत में मुखिया पुनम देवी के प्रतिनिधि पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में रविवार को वार्ड नं 10,11,9,6, और पांच में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को लेकर विशेष साफ सफाई अभियान को चलाया गया।

Midlle News Content

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह ने बताया कि वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 1 से 11 तक में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांधी जयंती को लेकर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।इसी करी में आज रविवार को स्थानीय विभिन्न पार्टियों के नेताओं  और प्रखंड स्वच्छता सम्नव्यक शबनम कुमारी,उप मुखिया विकास कुमार के नेतृत्व साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा।

साथ में ग्रामीणों से अपिल भी किया जा रहा है कि कचरे को यत्र तत्र,रोड,सरक पर ना फेंके।डस्ट बिन में जमा कर स्वच्छता ग्राही को दें। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को घर के आसपास कचरे और गंदगी से स्वास्थ्य पर परने वाले दुष्परिणामों से होने वाली आर्थिक नुकसान किया सब हो सकतें है से संबंधित जानकारी को भी दिया जा रहा है।

मौके पर कांग्रेस नेता डॉ गीता प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, उमेश झा, के अलावे पंचायत स्वच्छता प्रेक्षक सत्यम कुमार, मंटुन चौधरी,मो जफर, पिंकी देवी,अमिना खातुन मो कमाल, बम-बम मिश्र, बम-बम साह आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -