बेगूसराय में भगवानपुर प्रखंड जदयू की बैठक, जनसमस्याओं पर की गई चर्चा

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कोठी पर प्रखंड जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं की बैठक जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी ने कहा कि संगठन को और विस्तार करने पर बल दिया जाए एवं सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर संगठन को मजबूत करें। बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

जदयू जिला सचिव सुनील कुमार राय ने कहा कि प्रखंड के शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में जनप्रतिनिधि को मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है अगर जल्द इसमें सुधार नहीं किया गया तो हम सभी कार्यकर्ता वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत करने को विवश होंगे। वही भगवानपुर प्रखंड में किसानों को यूरिया खाद का भारी किल्लत हो रहा है जबकि जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार खाद के साथ कोई भी और सामग्री देना प्रतिबंध लगाया गया है। प्रखंड क्षेत्र के सभी किसानों को दुकानदार द्वारा जबरन अन्य सामग्री लेने को बाध्य किया जा रहा है इसलिए किसानों की परेशानी को देखते हुए सुनील कुमार राय ने जिला प्रशासन से मांग की कि अविलंब इसकी जांच कर सभी किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए एवं सही मूल्य पर किसानों को खाद उपलब्ध जल्द से जल्द कराया जाए।

उन्होंने राय ने कहा कि यूरिया खाद के संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी से बात किया जाएगा किसानों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द यूरिया खाद उपलब्ध करवाया जाए। बैठक में शुंदेश्वर प्रसाद सिंह, कपिल देव राय, गंगा प्रसाद राय, विश्वनाथ महतो, धीरज कुमार सिंह, सरवन कुमार सिंह, शंभू राय, सुमन राय, मोहम्मद इसराफिल, अवधेश कुमार, राजवंशी तांती, शोभा देवी, सील पासवान, रामकृपाल महतो, श्री महतो, मनोज राय, राजेश कुमार, संदीप कुमार, आनंद कुमार राय, जय जय राम सदा आदि लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -