युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिनकर की धरती पर सम्राट चौधरी को तलवार भेंट कर किया भव्य स्वागत

डीएनबी भारत डेस्क 

मंगलवार को दिनकर की धरती पर बेगूसराय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आगमन हुआ। इस दौरान सिमरिया राजेन्द्र पुल पर बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रो राकेश सिन्हा, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व विधायक ललन कुंवर,केशव शांडिल्य, कृष्ण मोहन पप्पू, बिहार प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह, नीरज शांडिल्य सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला व बुके देकर स्वागत किया।

Midlle News Content

इसके बाद बीहट चांदनी चौक पर पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह, गुड्डू शांडिल्य, डब्लू कुमार, हिमांशु कुमार, गोलू कुमार सहित अन्य ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बैण्ड बाजा बज रहा था। उसके बाद काफिला जीरोमाइल गोलंबर पहुंचा। जहां पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रो राकेश कुमार सिन्हा, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार सहित अन्य ने माल्यार्पण किया।

जहां पर बेगूसराय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, प्रभाकर कुमार राय, कुंदन भारती, विकास कुमार सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बड़ा माला पहनाकर,चादर एवं तलवार भेंट किया गया। उसके बाद दर्जनों वाहनों का काफिला बेगूसराय की ओर रवाना हुआ।

बेगूसराय बीहट संबाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -