किसके सर सजेगी वीरपुर प्रमुख, उप प्रमुख की ताज 21 सितंबर को होगी चुनाव

किसके सर सजेगी वीरपुर प्रमुख, उप प्रमुख की ताज 21 सितंबर को होगी चुनाव

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी विगत छः महीनों से मत विभाजन में करारी हार के कारणों से रिक्त परे हैं। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए वीरपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव होने के लिए 21 सितंबर का डेट निर्धारित कर दिया है।

Midlle News Content

जिससे प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक गर्माहट तेज हो गई है। कौन बनेगा वीरपुर प्रखंड का प्रमुख व उप प्रमुख इसके लिए जोर तोड़ की राजनीति भी कि जाने लगी है। वैसे तो पूर्व व वर्तमान के जनप्रतिनिधियों से बातचीत में यह भी सामने आया है कि नये लोग हीं प्रमुख व उप प्रमुख बनेगें।

बताते चलें कि 1 अप्रैल को किसान भवन वीरपुर में प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायत समिति सदस्यों का आहुत विशेष बैठक में एक पर्रा पंचायत के पंसस नवीन सिंह बैठक में मत विभाजन में भाग नहीं लिए थे। शेष 12 सदस्यों ने उपस्थित होकर विभिन्न मुद्दों पर घंटों बहश के वाद प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पर योजनाओं में धांधली व मनमानी करने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए मत विभाजन के लिए अडिग हो गये थे।

तब मत विभाजन के दौरान उपस्थित 12 सदस्यों में से 7 सदस्यों ने विरोध में तो 5 सदस्यों के द्वारा पक्ष में मतदान किया गया था। इस प्रकार प्रखंड प्रमुख मीना देवी की कुर्सी गिर गई थी। उसी तरह उप प्रमुख सुबोध पासवान के विरुद्ध 6 मत परे थे और 4 मत पक्ष में 2 मत रद्द हो गये थे। जिससे उप प्रमुख सुबोध पासवान को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -