बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे

 

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे । इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री मंगल पांडे को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे बेगूसराय के प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। इस दौरान मंत्री मंगल पांडे कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया।

Midlle News Content

वही बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह का भी आयोजन किया।  कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री मंगल पांडे आपातकाल विरोध दिवस के रूप में भी मनाया है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। लगातार विकास की गंगा बह रही है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरा 50 साल हुआ है। यह संपूर्ण क्रांति आपातकाल के खिलाफ था।

इस आपातकाल को हम काला कानून मानते हैं। जिस दिन यह आपातकाल लागू हुआ था। उस दिन से काला दिन मानते हैं। वह दिन 25 जून था। और 25 जून को आज हम सब लोग आपातकाल के लागू को लेकर आज हम लोग एकत्रित हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम लोग काला दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दौरान मंत्री मंगल पांडे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी देश के प्रधानमंत्री रहते हुए इस देश के आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की चिंता ना करते हुए 47 में देश को कितने शास्त्रों के संघर्ष के बाद जो आजादी मिली थी।

उसकी चिंता ना करते हुए एक बार फिर से इस देश को  गुलाम बनाने की श्रीमती इंदिरा गांधी कोशिश करके आपातकाल लागू की । इस दौरान उन्होंने कहा कि आपातकाल के मतलब लोकतंत्र खत्म करना चाहते थे श्रीमती इंदिरा गांधी जी। 1975 में देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। इसलिए कांग्रेस के लोगों को आज के दिन पूरे देश से माफी मांगना चाहिए। इस दौरान मंगल पांडे अपराधिक घटना को लेकर कहा कि जब लालू की राज बिहार में थे तो उसे समय खुलेआम हत्या होती थी।

और मुख्यमंत्री के आवास से ही अपराधिक घटना की रचना की जाती थी। उसे पर क्यों नहीं तेजस्वी यादव बोलते हैं और उस समय को क्यों नहीं याद करते हैं तेजस्वी यादव। इसलिए बिहार में कानून का राज्य है। और कानून के राज्य में कोई नहीं बच नही सकते है।वही नीट परीक्षा को लेकर मंगल पांडे ने कहा कि जांच चल रही है। जो दोषी है। उसे पर कार्रवाई भी की जा रही है। और इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उसको बक्सा नहीं जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -