भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत को लेकर भगवानपुर में धुआंधार निमंत्रण कार्यक्रम जारी,पूर्व डीजीपी अभ्यानंद सहित कई नामचीन हस्ती होंगे शामिल

 

महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा बिहार के पूर्व डीज़ीपी अभ्यानंद,सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश पांडे, बॉबी त्यागी सहित कई नामचीन समाज के हस्ती भी शामिल होंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले रविवार 5 नवंबर को संयोजक सोनू शंकर के नेतृत्व में भूमिहार ब्राह्मण का महापंचायत आयोजित किया गया है। जिसमे बेगूसराय के सभी गाँव सहित बिहार के अलग अलग जिला से लोगो का आगमन  होगा। कार्यक्रम जैसे जैसे नजदीक आते जा रहा है महापंचायत में लगे सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Midlle News Content

इसी क्रम में कार्यकर्ताओ ने भगवानपुर प्रखंड के औगान,रसलपुर,दहिया,भगवानपुर,मेहदौली,हण्डालपुर,दामोदरपुर,चंदौर सहित कई जगह घूम घूम कर निमंत्रण दिया । निमंत्रण देते हुए मनोज कुमार राहुल ने बताया की 5 नवंबर को बेगूसराय के जी डी कॉलेज में भूमिहार ब्राह्मणो का महाजुटान होगा और आपसी एकजुटता, राजनीतिक, सामाजिक एकता का परिचय भी दिया जायेगा।

किशन कुमार ने बताया की इस महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा बिहार के पूर्व डीज़ीपी अभ्यानंद,सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश पांडे, बॉबी त्यागी सहित कई नामचीन समाज के हस्ती भी शामिल होंगे,साथ ही समाज से जुड़े दर्जनों कलाकार राकेश मिश्रा, हेमा पाण्डेय,बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर,शिवेश मिश्रा,धीरज कान्त सहित कई कलाकार शामिल होंगे।

वही भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार ने भगवानपुर प्रखंड के सभी ब्रह्मर्षि समाज के लोगो से जुटने का अपील किया।निमंत्रण कार्यक्रम में मनोज कुमार राहुल के अलावा किशन कुमार ,सुमित कुमार, अमित सिंह, विनय सिंह, सुमित वत्स, गौतम कुमार, टिंकू सावर्ण, अमित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -