ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का नया ‘तबला’ ने रिलीज के साथ मचाया धूम

हरमुनिया के बाद अब खेसारीलाल यादव ‘तबला’ की थाप पर नचाएंगें।

0

हरमुनिया के बाद अब खेसारीलाल यादव ‘तबला’ की थाप पर नचाएंगें।

डीएनबी भारत डेस्क 

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव हरमुनिया के बाद अब लोगों को ‘तबला’ की थाप पर नचाने को तैयार हैं। उनका नया गाना तबला सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो चुका है। गाना को पटना स्थति होटल पनाश में रिलीज किया गया जो रिलीज के तुरंत बाद से ही वायरल होना शुरू हो गया है। इस मौके पर खेसारीलाल यादव के साथ नम्रता माल्या और सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्री नाथ झा मौजूद थे। इस गाने का टीजर पहले से ही वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर 15 वें नंबर पर भी ट्रेंड कर रहा है।

वहीं गाना ‘तबला’ के रिलीज के बाद खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘तबला’ एक बेहतरीन गाना है। इसकी मेकिंग बड़े पैमाने पर हुई है। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आएगा। उन्होंने कहा सारेगामा हम भोजपुरी को विशेष रूप से आभार कि उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में नए कॉन्सेप्ट के साथ एक गानों में विविधता के साथ भोजपुरी के मान को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस लेबल से हमारे और कई नए कलाकारों के गाने भी आए हैं। सभी एक से बढ़ाकर एक हैं और यह लोगों को काफी पसंद भी आएगा। साथ ही उन्होंने कहा सारेगामा हम भोजपुरी सिर्फ एक चैनल नहीं, क्रांति है।

Midlle News Content

वहीं सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्री नाथ झा ने कहा हर बार की तरह हम एक बार फिर से दर्शकों के लिए एक खूबसूरत गाना लेकर आए हैं। यह गाना सबों को पसंद आएगी। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी का सबसे नया और फ्रेश गाना है। टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया है। गाना भी उन्हें पसंद आएगा। इस गाने में खेसारीलाल यादव का नया अंदाज सबों के लिए खास होने वाला है। उनके साथ अभिनेत्री नम्रता माल्या की केमेस्ट्री भी अब तक सबसे अलग होने वाली है।

उन्होंने बताया कि गाना ‘तबला’ को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने आवाज दी है। लिरिक्स डीके दीवाना का है। म्यूजिक शुभम राज का है। वीडियो डायरेक्टर सूरज कटोंच हैं। एडिटर पी शुभम बाबू और श्रीकांत (Zav स्टूडियो) है। डीओपी योगेश सिंह हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कला पुनीत कपूर का है। कोरियोग्राफर गीत तमता हैं।

पटना संवाददाता मंजेश कुमार 

 

- Sponsored -

- Sponsored -