भाजपाइयों ने सामाजिक समरसता भोज का किया आयोजन

 

उद्घाटन बीजेपी विधायक डॉ सुनील कुमार जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

मंगलवार को प्रखंड के सरथा रोड के एक निजी रिसोर्ट में भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के प्रवक्ता सन्नी कुमार पटेल द्वारा सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीजेपी विधायक डॉ सुनील कुमार जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

बीजेपी नेताओ ने कहा कि कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दलित बस्तियों के विकास एवं इनमें निवास करने वाले लोगों को उच्च जीवन जीने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार के कार्यकाल के दौरान दलितों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। दलित समाज के उत्थान पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

जिससे विपक्ष घबरा गया है। देश में जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ा जा रहा है। मगर भारतीय जनता पार्टी के लोग सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहें हैं। विपक्षी मंसूबा को भाजपा किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -