भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता एवं पूर्व विधायक तेघड़ा विरेन्द्र कुमार ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चलाया जनसमपर्क अभियान

 

डीएनबी भारत डेस्क

ज्यों -ज्यों बेगूसराय लोकसभा में मतदान की निर्धारित तिथि 13 मई ,24 नजदीक आ रहा है त्यों- त्यों तापमान के पारा की भांति चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और पूर्व विधायक तेघड़ा विरेन्द्र कुमार ने अलग-अलग बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के तेघड़ा विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों में राजग गठबन्धन के प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में सरकार के मंत्री से लेकर पूर्व विधायक तक गांव गांव, कस्बा कस्बा,घर-घर जाकर क्षेत्र में जनसमपर्क अभियान चला कर गिरिराज को अपना मत देकर राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का अपील किया।

Midlle News Content

वहीं खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता ने बेगूसराय स्थित जीडी कॉलेज बेगूसराय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आयोजित सभा में शामिल होकर उनके संबोधन को सुनने और राजग गठबन्धन के प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। इस दौरान उन्होंने जन-मानस की बातों को गौर से सुना और समझा। वहीं पूर्व विधायक तेघड़ा विरेन्द्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय में विकास की बियार चली है आगे भी चलती रहेगी। बेगूसराय श्रीकृष्ण बाबू की कर्मस्थली रही है और इसके सर्वांगीण विकास में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राथमिकता के तौर देख रहे हैं इसके लिए उन्होंने स्वयं पहूंचकर बेगूसराय को दिल्ली बनाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के 40 में 40 सीटें और देश स्तर पर 400 पार सीट हांसिल करेगा। यह सब आप सबों के सहयोग से सम्भव होगा। कहा आज़ चुनौती के रूप में ले रहे हैं बेगूसराय सीट से जीत को। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसमपर्क अभियान चलाया गया है। जिसमें तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बरौनी प्रखण्ड एवं नगर परिषद बीहट क्षेत्र, मटिहानी एवं बेगूसराय सदर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत रचियाही, मटिहानी, बेगूसराय सदर प्रखण्ड,नगर निगम बेगूसराय क्षेत्र में जनसमपर्क अभियान चलाया गया है।

इसी कड़ी लोगों से मिलकर बेगूसराय से राजग प्रत्याशी गिरिराज सिंह के चुनाव चिन्ह कमल छाप पर बटन दबाकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का अपील किया गया है। साथ सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रथम पंक्ति में आकर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए सर्वांगीण विकास के कार्यों को गिनानें तथा राज्य व केंद्र स्तर पर संचालित परियोजना और क्रियान्वित योजनाओं के बारे बताते का अपील किया गया है। वहीं इस दौरान राजग गठबंधन के सभी घटक दलों के सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को क्षेत्र भ्रमण कराया। मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चन्दन कुमार, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, शतीश कुमार, सुनील कुमार सिंह, सकलदेव ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -