बिहार शरीफ विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ सुनील ने अपने ही सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ खोल मोर्चा

पर्वों के आयोजन में प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।जिसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को उनके धार्मिक उत्सवों से वंचित करना है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में बिहार शरीफ विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ सुनील ने अपने ही सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक डॉक्टर सुनील ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि हिंदू पर्वों के आयोजन में प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।

Midlle News Content

जिसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को उनके धार्मिक उत्सवों से वंचित करना है। उन्हें बताया कि गणेश पूजा के दौरान भी शोभा यात्रा निकालने से प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया था लेकिन उनके हस्तक्षेप के बाद यह संभव हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा शोभायात्रा और पंडाल निर्माण में बाधा डाली जा रही है, जो हिंदू समुदाय के अधिकारों का हनन है।

यह मामला नालंदा जिला प्रशासन और बीजेपी विधायक के बीच तनाव को दर्शाता है, जहां विधायक ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई है।उन्होंने बताया कि थानेदार के द्वारा पंडालो में जाकर लोगों को धमकाया जा रहा है।

डॉ सुनील ने चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन इस तरह की स्थिति को बनाए रखता है तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने हिंदू समुदाय को निर्भीक होकर त्यौहार मनाने का आवाहन किया है और कहा है कि उनका विधायक उनके साथ खड़ा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -