बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओ ने काला झंडा दिखाकर किया विरोध

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बछवाड़ा रेलवे लोहिया मैदान में रविवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास के लिए पहुंचने के दौरान रानी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध कर खिलाफ में जमकर नारेबाजी किया। बताते चलें कि बछवाड़ा में केन्द्रीय मंत्री के द्वारा कोई विकास का काम नहीं किए जाने से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैसे ही केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने काफिले के साथ रानी गांव के समीप पहुंचे वही आक्रोशित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने हाथों में भाजपा व काला झंडा दिखाकर जोरदार विरोध किया।

Midlle News Content

कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मंत्री के गाड़ी के सामने खड़ा होकर विरोध में गिरिराज सिंह वापस जाओ,मोदी तुमसे बैर नहीं, गिरिराज तुम्हारी खैर नहीं, गिरिराज सिंह वापस जाओ, गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एनएच 28  पर सांसद के गाड़ी को रोक दिया और नारेबाजी किया। बाद में पुलिस गार्ड के द्वारा रास्ते को खाली करवाकर किसी तरह वाहन को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओ के विरोध के दौरान बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता के वाहन को भी कुछ देर रोक कर रखा। वही सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राय ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जब से सांसद बने हैं जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है।

उन्होने केन्द्रीय मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे सांसद ग्रामीण विकास मंत्री है लेकिन मनरेगा में लुट खसोट मचा हुआ है। बिना कमीशन दिए हुए एक भी काम नहीं होता है। बरौनी असुरारी में पेप्सी का फैक्ट्री लगाया गया, जिसमें सैकड़ो मजदुर कार्यरत हैं। लेकिन बेगूसराय जिले के दो अंक में लोग कार्यरत नहीं हैं। उन्होंने कहा बरौनी की धरती पर फैक्ट्री बनाया गया, नुकसान बरौनी के किसानों का होगा, लेकिन इस फैक्टी में दुसरे जिले के लोग कार्यरत हैं। जिन्हें सांसद के द्वारा अनुशंसित कर अवैध राशि लेकर रखा गया।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बछवाड़ा प्रखंड में भाजपा को सबसे अधिक वोट देने वाले पंचायत गोविंदपुर तीन है और भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मतदान होने के कारण केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा विगत चार वर्ष पुर्व गोद लिया गया था। लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक सांसद योजना से गोविंदपुर तीन पंचायत का विकास नहीं हो सका। आज जब चुनाव का समय आया है तो सांसद वैसे योजनाओं का शिलान्यास करने में जुट गये है जो इनके कार्यकाल से पुर्व का है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध नहीं कर रहे हैं हम केवल भ्रष्ट्राचार में लिप्त बेगूसराय के सांसद का विरोध कर रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -