बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर कर्मियों से  मारपीट कर लूटपाट की घटना का दिया अंजाम,पंप कर्मियों में मचा हड़कंप

 

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा के साहू पेट्रोल पंप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला रहा है। जहां बेंखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मियों को मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया।

Midlle News Content

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा के साहू पेट्रोल पंप की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साहू पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मी गिरधारी कुमार के साथ आधे दर्जन की संख्या में आए हुए अपराधियों ने पहले मारपीट किया और उसके बाद उनके पास से नगद रुपए भी लूट कर फरार हो गए।

साथ ही साथ अपराधियों ने,कई अन्य दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद तमाम पेट्रोल पंप कर्मियों में काफी डर का माहौल बना हुआ है। घटना के संबंध में पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधी जबरन पेट्रोल मांगने लगा।

उन्होंने पेट्रोल देने से मना किया से इसी से नाराज होकर अपराधियों ने जमकर पिटाई कर दी और साथ ही साथ नौजल कर्मी से रुपया लूट लिया। वही घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को लगी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों के द्वारा पूरी तरह से बंद कर दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -