बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया घायल, चिंताजनक स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती

घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित नौलखा मंदिर के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला। इसी कड़ी में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित नौलखा मंदिर के समीप की है।

घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा के रहने वाले राजू सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि आज राजू सिंह अपने मोटरसाइकिल के सवार होकर एक व्यक्ति क साथ जेल खाना पहुंचाने के लिए जा रहा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो सवार अपराधियों ने रास्ते में घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। इस गोलीबारी में एक गोली राजू सिंह के लग गई।

Midlle News Content

गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। और घायल अवस्था में राजू सिंह को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया है कि अपराधी गोली मारकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों बताया है कि जमीनी विवाद के कारण ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि कैथमा के रहने वाले राजू सिंह को आज नौलखा मंदिर के पीछे अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया है कि जमीनी विवाद में गोली मारने की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है। उन्होंने बताया है कि जब रिश्तेदार को राजू सिंह अपने एक सहयोगी के साथ खाना पहुंचाने जा रहे था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -