यूपी पुलिस की तर्ज पर बेगूसराय में भी पुलिस ने अपराधी के घर चलाया बुलडोजर

0

डीएनबी भारत डेस्क 

अपराध नियंत्रण के लिए बेगूसराय की पुलिस अब पूरे एक्शन मोड में है और यूपी की तर्ज पर लगातार नामचीन अपराधियों के घर कुर्की जब्ती सहित अन्य कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तेघड़ा थाना क्षेत्र के कुख्यात इनामी अपराधी लूसी सिंह के घर भी बेगूसराय पुलिस के द्वारा कुर्की जब्ती की गई है। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक पूर्व सरपंच के पुत्र की हत्या सहित लूसी सिंह पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं और लंबे समय से लूसी सिंह फरार चल रहे हैं।

Midlle News Content

कई बार नोटिस के बावजूद भी वह अभी तक हाजिर नहीं हुए साथ ही साथ पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इसीलिए अब कानूनी धाराओं के तहत लूसी सिंह के घर में कुर्की जब्ती की गई है यदि फिर भी वह आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो फिर उनको भगोड़ा घोषित करते हुए पुलिस और गंभीर कार्रवाई करेगी।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -