बेगूसराय पुलिस 2022 के टाॅप टेन अपराधियों को गिरफ्तार करने में रही सफल, 2023 के टाॅप टेन अपराधियों की सूचि तैयार

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2022 पूरे वर्ष बेगूसराय पुलिस के लिए रहा संतोषप्रद, पिछले वर्ष के अनुपाऔ में लूट की घटनाओं में 28 प्रतिशत की आई कमी।

0

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2022 पूरे वर्ष बेगूसराय पुलिस के लिए रहा संतोषप्रद, पिछले वर्ष के अनुपाऔ में लूट की घटनाओं में 28 प्रतिशत की आई कमी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर 2022 पूरे वर्ष विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर कई गई कार्रवाई में वर्ष 2022 में बनी टाॅप 10 अपराधियों की सूची में से सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब वर्ष 2023 की नई टाॅप 10 अपराधियों की सूची तैयार कर इन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, जिला सूचना इकाई(डीआईयू) एवं वज्रा टीम को टास्क दे दिया गया है। इसमें एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है।

2022 टाॅप टेन गिरफ्तार अपराधी लूट की घटनाओं को भी अंजाम देते रहते थे। इनकी गिरफ्तारी से वर्ष 2022 में विगत वर्ष की तुलना में लूट की घटनाओं में 28 प्रतिशत की कमी आई है। इससे विधि-व्यवस्था मजबूत हुआ है। और आम जनमानस में शांति का महौल कायम हुआ है।

हिस्ट्रीशीटर – गुलशन उर्फ केशव (गिरफ्तारी – 30 अगस्त)

01. दर्जनों हत्या, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम के कांडों में फिरार, पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 5000 रूपया का ईनामी अपराधी गुलशन उर्फ केशव पे रामविनोद सिंह उर्फ विनोद सिंह सा रामदिरी थाना मटिहानी जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूर्व सैनिक विजय कुमार सिंह का पुत्र कुणाल कुमार हत्याकांड में 02 साल से फिरार चल रहा था।

हिस्ट्रीशीटर – नीतिश कुमार(गिरफ्तारी-12 अक्टूबर)

02. हत्या / डकैती / लूट / अवैध शराब / अवैध शस्त्र अधि० के दर्जनों कांडो में वांछित पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 5000 रूपया का ईनामी दुर्दात अपराधी नीतिश कुमार पे गोपाल सिंह सा पहसारा थाना नावकोठी जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिस्ट्रीशीटर- रौशन कुमार (गिरफ्तारी- 10 जुलाई )

03. परिहारा ओपी में सुभाष कुमार पत्रकार हत्याकांड में संलिप्त अपराधकर्मी रौशन कुमार पे सुशील महतो सा रानीसकरपुरा थाना – गंगौर जिला – खगड़िया को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सुभास कुमार पत्रकार हत्याकांड में फरार चल रहा था।

हिस्ट्रीशीटर – प्रियांसु कुमार(गिरफ्तारी -10 जुलाई)

परिहार ओपी में सुभाष कुमार पत्रकार हत्याकांड में संलिप्त अपराधकर्मी प्रियांशु कुमार पे सुशील महतो सा रानीसकरपुरा थाना – गंगौर जिला – खगड़िया को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सुभाष कुमार पत्रकार हत्याकांड में फरार चल रहा था।

Midlle News Content

हिस्ट्रीशीटर- श्वेत कुमार उर्फ महंथा ( गिरफ्तारी- 31 जुलाई)

05. दर्जनों हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी एवं शस्त्र अधि0 के पुलिस मुख्यालय द्वारा 50 हजार का ईनामी फिरार कुख्यात अपराधी श्वेत कुमार उर्फ महथा पे उपेन्द्र महतो साकीन देवपुरा थाना नावकोठी जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिस्ट्रीशीटर- मो महबुब उर्फ कगारू(गिरफ्तारी-23 अप्रैल)

06. मो महबुब उर्फ कंगारू पे मो मोख्तार सा फतेहपुर वार्ड नं 12 थाना- मुफसिल (सिंघौल ) जिला- बेगूसराय जिसपर हत्या / डकैती / लूट / अवैध शस्त्र अधिक जैसे 05 संगीन मामले दर्ज है को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वर्ष 2021 से फरार चला आ रहा था। कुख्यात अपराधकर्मी मो महबुब उर्फ कंगारू के द्वारा फल व्यवसायी मो अजिम के पुत्र मो अबुल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और फिरार चल रहा था।

हिस्ट्रीशीटर – राम कुमार सिंह उर्फ ओका सिंह (गिरफ्तारी 25 अप्रैल)

07. दर्जनों हत्या / रंगदारी / विस्फोटक पदार्थ / हत्या का प्रयास / अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अत्याचार के कांडों में वांछित / कुख्यात अपराधकर्मी राम कुमार सिंह उर्फ ओका सिंह पे दुना सिंह सा पहसारा थाना नावकोठी जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुख्यात अपराधकर्मी राम कुमार सिंह उर्फ आको सिंह के द्वारा वर्ष 2021 में नावकोठी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इसके गिरोह से पहसारा गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों में भय का महौल था। विगत 28 साल में दर्जनों हत्या / रंगदारी / एससीएसटी अत्याचार / विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

हिस्ट्रीशीटर- टिंकू पोधार उर्फ आतिश कुमार (गिरफ्तारी – 26 अप्रैल)

08. दर्जनों हत्या / लूट / डकैती के कांडों में वांछित / फिरार कुख्यात अपराधकर्मी टिंकू पोधार उर्फ आतिश कुमार पे मुकेश पोधार सा शकरापुर थाना-बखरी जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुख्यात अपराधकर्मी टिंकू पोधारा के द्वारा मुफसिल थानान्तर्गत हरदिया पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस गोली कांड में एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

हिस्ट्रीशोटर- रमेश सिंह उर्फ गोलकी सिंह(गिरफ्तारी – 25 जून)

09. दर्जनों हत्या / रंगदारी / विस्फोट पदार्थ / हत्या का प्रयास / अनु०जाति एवं जनजाति के अत्याचार के काडा में वांछित / फिरार कुख्यात अपराधकर्मी रमेश सिंह उर्फ गोलकी सिंह पे राजेन्द्र सिंह उर्फ खोपड़ी सिंह सा बभनगामा थाना-नावकोठी जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुख्यात अपराधकर्मी रमेश सिंह उर्फ गोलकी सिंह के द्वारा वर्ष 2021 जुलाई में नावकोठी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इसके गिरोह से पहसारा एवं बभनगामा गाँव एवं आस-पास के क्षेत्रों में भय का महौल था। इसके द्वारा दर्जनों हत्या / रंगदारी / एससीएसटी अत्याचार / विस्फोटक पदार्थ अधिक की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

हिस्ट्रीशीटर- शिवम कुमार (गिरफ्तारी-21 अक्टूबर)

10. तेघड़ा थानाक्षेत्र के दुर्दात अपराधकर्मी शिवम कुमार पे कन्हैया सिंह सा मधुरापुर वार्ड नं 09 पुआरी टोला
थाना तेघड़ा जिला- बेगूसराय जो हत्या / रंगदारी / अवैध शस्त्र अधिनियम जैसे दर्जनों कांडो में वांछित अपराधकर्मी को 02 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 79 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

उपरोक्त दुर्दान्त फिरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने में शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थानाध्यक्ष एवं चीता बल में प्रतिनियुक्त कर्मी को एसपी बेगूसराय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से पुरस्कृत भी किया गया है।

वहीं जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिला में किसी भी अपराधकर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा। छोटे-बड़े किसी भी अपराध में शामिल लोगों, अपराधिकत्वों पर कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जायेगा। जिलान्तर्गत लगातार कांबिंग आपरेशन और एरिया डोमिनेशन सहित जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित थानास्तर पर पहुंच कर बैठक कर क्षेत्रों के अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -