बेगूसराय के हिन्दु बाहुल्य इलाके में मुस्लिम बेटियां सुरक्षित लेकिन मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हिन्दु बेटियां सुरक्षित नहीं- गिरिराज सिंह

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीजी अस्पताल पहुंचकर लव जिहाद की शिकार लड़की से मिलने पहुंचे।

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीजी अस्पताल पहुंचकर लव जिहाद से प्रताड़ित लड़की से मिलने पहुंचे।

डीएनबी भारत डेस्क 

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने आज एक बार फिर लव जेहाद का मुद्दा उठाते हुए बेगूसराय के मुसलमानो को लेकर बड़ी बात कही है.. उन्होंने कहा की बेगूसराय मे लव जेहाद और लेंड जेहाद का काम तेजी से हो रहा है। बेगूसराय के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मे रहने वाले दलित परिवार की बेटियां लगातर गायब हो रही हैं। उन्होंने हिन्दुओं से अपील की है हिन्दू जागो तभी तुम सूरक्षित रहोगे..

उन्होंने कहा की हिन्दू बाहुल्य इलाके में मुस्लिम की बेटियां सुरक्षित हैं पर मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हिन्दू बेटी सूरक्षित नहीं हैं ये बेहद हीं चिंता की बात है। उन्होने कहा की दलित और पिछड़े समुदाय के लोग दहशत में हैं। बताते चले की बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने लव जेहाद की शिकार एक बीमार लड़की से मुलाक़ात की। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने लड़की का हाल समाचार जाना।

Midlle News Content

वहीं उनके परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने मिडिया से बात करते हुए कहा की हाल ही के दिनों में वीरपुर प्रखंड के सरौंजा गांव में एक मुसलमान युवक द्वारा एक गरीब लड़की को लेकर भागने का काम किया गया.. इस गावं मे पहले भी मुसलमान युवको के द्वारा चार अन्य गरीब लड़की को लेकर भागने का काम किया गया है। वहीं बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना चक मे भी एक गरीब लड़की को मुसलमान युवक लेकर भागने का काम किया है।

यहां भी एक महिला समेत चार लड़की को पूर्व में मुसलमान लड़के लेकर फरार हैं। इसलिए बेगूसराय में लव जेहाद और लैंड जेहाद का का काम किया जा रहा है। इसलिए वो इस हरकत के खिलाफ आगे बढ़ेंगे। अगर उनकी बेटी दशहरा तक वापस नहीं आई तो वह हिंदुओं के गांव-गांव में घूम कर यह कहेंगे कि क्या गरीब हिंदु बेगूसराय में रहे या नहीं या फिर भाग जाये क्या… उन्होंने बताया कि ऐसे में लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं।

उन्होंने सरौजा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरौजा में जिस लड़की को मुसलमान युवक के द्वारा गोली मारी गई है वह पूरा परिवार दहशत में है। उनकी जानकारी के मुताबिक आरोपी हॉस्पिटल में भी आकर पीड़ित को धमका रहा है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बेगूसराय में जहां मुस्लिम बहुल इलाका है वहां हिन्दू की बहू बेटी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार को आरे हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार के संरक्षण में यह सब हो रहा है।

उन्होंने नीतीश कुमार के संबंध में कहा कि नीतीश कुमार वोट की राजनीति करते हैं कभी वह हिंदु की छुट्टी बंद करते हैं तो कभी हिन्दु की बेटी गायब हो जाती है। बेगूसराय के हिन्दू और गिरिराज सिंह इसका विरोध करते है आने वाले दिन में हम इसका मुकाबला करेंगे। गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन से कहा है कि अगर वह मुस्लिम बहुल इलाके में छानबीन कर तो गांव में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में वह गांव-गांव घूम कर करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेगूसराय के गरीब अमीर हिंदु एक हो जाए और जगे। ये सभी एकत्रित होकर हिन्दु बने, तभी तुमसे तुम्हारी सुरक्षा हो पायेगी। वही मौके पर उन्होंने नीतीश कुमार, लालू यादव के साथ साथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की ये सभी लोग आतंकवाद के साथ खड़े रहने वाले लोग है चाहे वो कश्मीर के आतंकवाद है या हमास के।

ये देश का दुर्भाग्य है.. वहीं इस मामले में बेगूसराय सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र अमर ने कहा बेगूसराय को बंगाल माॅडल तैयार करने की साजिश चल रही है यही कारण है गरीब हिन्दुओं का जबरन धर्मांतरण हो रहा है और उन पर गोलीबारी की जा रही है.. जबकि इस मामले पर बेगूसरा एसपी योगेन्द्र कुमार का दावा है मामले की जांच की जा रही है पीड़ित बच्ची और परिवार सहित गांव के लोगों से पुछताछ की जा रही अपराधी चिन्हित होते ही होगी कार्रवाई। फिलहाल पीड़ित एवं उसके परिवार डर से कुछ भी बताने से बच रहे और डर के साये में जी रहे हालांकि सांसद के पहल पर आयुष्मान कार्ड द्वारा पीड़ित बच्ची का निःशुल्क चिकित्सा की जा रही।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -