उत्पाद विभाग टीम को आत्मरक्षा में करनी पड़ी हवाई फायरिंग, ग्रामीणों ने खदेड़ा

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र की घटना।

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक्साइज विभाग की पुलिस टीम करीब साढ़े आठ बजे शाम में एक तारी खाना में छपा मारने पंहुची और भगवानपुर गांव के गोविंद कुमार चौधरी एवं अमरूद कुमार को पकड़ लिया । स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति को एक्साइज विभाग ने तारीखाना से पकड़ा तो दूसरे व्यक्ति को किसी के शादी के मटकोरा से।

Midlle News Content

इसी दोनों व्यक्ति को एक्साइज विभाग की पुलिस द्वारा पकड़ने पर आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का जमकर विरोध जताने लगे। वहीं लोगों ने बांस और ईट पत्थर फेंक कर पुलिस को खदेरना सुरू कर दिया। माहौल को बिगड़ता देख एक्साइज विभाग के पुलिस अधिकारी ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी और दोनों पकड़े गए व्यक्ति को साथ ले गए।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने आत्मरक्षा में करीब 6 गोली फायर किया और किसी तरह जान बचा कर भागे। जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएसआई विनीत कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त स्थल से एक जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया।

इधर भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जब एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया जिस कारण आत्मरक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। हालांकि स्थानीय पुलिस हर विन्दुओं पर जांच कर रही है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -