ट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय, एक ही परिवार के चार लोगों का गला रेता, पति- पत्नी और बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

बछवाड़ा थानाक्षेत्र चिरंजीवपुर की घटना, घटना के वक्त सो रहा था पूरा परिवार, ग्रामीणों ने आपसे रंजिस की घटना बताई, पुलिस हत्या के कर्म की जांच कर रही 

बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत चिरंजीवीपुर की घटना,घटना के वक्त सो रहा था पूरा परिवार, ग्रामीणों ने आपसे रंजिस की घटना बताई, पुलिस हत्या के कर्म की जांच कर रही। 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला से दिल को झकझोर देनें वाली घटना सामने आई है जिसमें बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर वार्ड नंबर 12 रसीदपुर गांव में अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात एक ही परिवार के पति-पत्नी और उसके एक बेटा और एक बेटी को धारदार हथियार से गला रेत दिया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक बालक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

मृतक की पहचान में सुखदेव सिंह का 45 वर्षीय पुत्र सजीवन सिंह, सजीवन सिंह की धर्मपत्नी 35 वर्षीय संगीता देवी और तीसरा सजीवन सिंह की एक पुत्री 10 वर्षीय सपना कुमारी के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल की पहचान मृतक सजीवन सिंह का 7 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई हैं। जिसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना के बाद बछवाड़ा थानाध्यक्ष विवेक भारती घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गये और घटना की सूचना डीएसपी तेघड़ा और एसपी बेगूसराय को दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वह कल ही कर्नाटक से संजीवन अपने घर आया था। घर में शुक्रवार की रात पूजा का आयोजन किया गया था और पूजा के बाद सब लोग सोने चले गए थे।

Midlle News Content

सुबह परिजनों ने देखा कि घर में तीन शव खून से लथ पथ पड़ा था। मृतक बाहर रहकर नौकरी करता था और गांव में किसी के साथ उसकी दुश्मनी नहीं थी। जमीन विवाद से उसका कोई लेना देना नहीं था और उसका भाई गांव में रहकर खेतीबारी करता था।

एसपी बेगूसराय मनीष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा के मृतक सभी लोग एक ही परिवार के थे मृतकों में संजीवन सिंह और उसकी पत्नी संगीता देवी और एक उसकी पुत्री सपना कुमारी है एक पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी है जिसका नाम अंशु कुमार है उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

एसपी ने बताया कि घटना जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। घर के लोग कुछ नहीं बता रहे है। पुलिस हर पहलुओं पर सघन जांच में जुटी है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना में संलिप्त अपराधी बख्से नहीं जाएंगे।

एफएसएल एवं डाॅग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर जांच को पहुंची

इस घटना की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना की जांच करते हुए एसपी बेगूसराय के निर्देश पर डीएसपी डाॅ रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्षि विवेक भारती एवं अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा इस जघन्य अपराध के लिए माफी नहीं दोषी को स्पीड ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना का दोहरापन न हो सकें। मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored -

- Sponsored -