समर कैंप में गर्मी की छुट्टी के दौरान बच्चों को मिलेगा ट्यूशन

गर्मी की छुट्टी के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के बच्चों के लिए लेखनी की हुनर के साथ-साथ पेंटिंग सिखाया जा रहा है।

गर्मी की छुट्टी के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के बच्चों के लिए लेखनी की हुनर के साथ-साथ पेंटिंग सिखाया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क 
गर्मी की छुट्टी के दौरान 01 से 30 जून तक खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालय बच्चों से गुलजार रहेंगे। इस दौरान वर्ग छह तथा सात के चयनित कमजोर बच्चे भाषा विषय में महारत हासिल करेंगे। इस समर कैंप का उदघाटन गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं दौलतपुर पंचायत मुखिया उमा कुमार चौधरी तथा केआरपी सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

केआरपी ने कहा कि इस दौरान भाषाई दक्षता में कमजोर बच्चों को एक महीने तक ट्यूशन दिया जाएगा। गर्मी की छुट्टी के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के बच्चों के लिए लेखनी की हुनर के साथ-साथ पेंटिंग सिखाया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय मेंं समर कैंप के दौरान दस दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

Midlle News Content

इसमेंं बच्चों की क्षमतावृद्धि के लिए उन्हें अपने-अपने हुनर में निखारने का काम किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान बच्चों को जीवन जीने की कला से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। चित्रकला, कहानी, कविता, पहेली, चुटकुले, संस्मरण सहित जीवन से जुड़ी हुई अन्य चीजें बच्चे सीख पाएंगे।

इससे बच्चों में भाषा की कुशलता का विकास होगा। इस कार्यशाला में बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुसार दक्ष बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। गर्मी की छुट्टी के दौरान बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए किये जाने वाले इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के आगमन से विद्यालय गुलजार रहेगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -