बेगूसराय सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एसएच 55 की घटना।

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एसएच 55 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की आज इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एसएच- 55 की है। मृतक की पहचान चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी निवासी अनुराग कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीते 1 जनवरी को अनुराग कुमार अपने अन्य मित्रों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कार से कहीं जा रहे थे इसी क्रम में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया थी।

इसमें पांच युवक घायल हो गए थे। जिनमें अनुराग कुमार की हालत काफी गंभीर थी। सबसे पहले इसे खोदाबंदपुर पीएचसी में इलाज कराया गया। जहां से इसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। फिर कई अन्य निजी क्लीनिक में इलाज के बाद इसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां बीती रात अनुराग कुमार की मौत हो गई। अन्य युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -