बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र के चचियाही बांध के समीप की घटना।

बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र के चचियाही बांध के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से दो मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के चचियाही बांध के समीप की है।

बताते चले की बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमिनियां चचियाही बांध पर गड्ढे में जमा पानी में नहाने के दौरान दो किशोर की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है। मृतक मासूम की पहचान लखमिनियां के बलिया नगर परिषद वार्ड नंबर 28 बावहांटोली के रूप में हुई है।

Midlle News Content

जबकि दूसरे मृतक मासूम की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बलिया अनुमंडल अस्पताल लाई। जहां से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से दोनों मृतक युवक बांध पर पुल के समीप बड़े गड्ढे में नहाने के लिए जाया करता था।

जबकि उसे घर वाले मना भी किया करते थे। बावजूद उसके आज भी नहाने के क्रम में लगभग 1:00 बजे डूब कर दोनों बालक की मौत हो गई है। एक बालक की पहचान लखमिनियां वार्ड नंबर 28 भवनटोली निवासी नंदन यादव का 10 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा मृतक बालक नंदन कुमार का भांजा जो शिवम कुमार उम्र 10 वर्ष पिता विकास यादव ग्राम व थाना डंडारी के रूप में हुई है।

दोनों मासूम बच्चों के शव को स्थानीय लोगों ने गड्ढ़े से बाहर निकाल है। बताया जाता है की गंगा नदी में जब पानी बढ़ता है तो उक्त गड्ढ़े में भी गंगा का पानी जमा हो जाता है। उसी स्थानीय बच्चे नहाने के लिए जाया करता था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। घटना के संबंध में संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव ने दुख व्यक्त किया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -