जिले में बढ़ते वायु प्रदुषण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम का तीसरे दिन भी अभियान जारी

डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा के निर्देश पर ट्रेफिक चौक से खातोपुर चौक तक तीसरे दिन भी प्रदुषण नियंत्रण को लेकर अभियान जारी

डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा के निर्देश पर ट्रेफिक चौक से खातोपुर चौक तक तीसरे दिन भी प्रदुषण नियंत्रण को लेकर अभियान जारी

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम का संयुक्त विशेष अभियान लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के दिशा निर्देश पर ट्रैफिक चौक से लेकर खातोपुर एन0एच0-31 तक सोमवार को यह अभियान चलाया गया।

Midlle News Content

इस दौरान 16 प्रदूषणकारियों से कुल 68,000.00 (अड़सठ हजार) की राशि जुर्माने के रूप में नगर निगम द्वारा वसूल की गई। मोटर यान निरीक्षक बेगूसराय के द्वारा 26 एवं 27 नवंबर के प्रदूषण मानकों पर खड़ा नहीं उतरने वाले वाहन मालिकों से कुल 4,39,000.00 (चार लाख उनचालीस हजार) रूपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

इस संयुक्त अभियान में सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार, टैक्स दारोगा दिनकर कुमार, नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी, नगर निगम के सभी टैक्स कलेक्टर एवं नगर निगम के कर्मी शामिल थे। इस अभियान के साथ ही एनएच 31 पर सफाई अभियान भी चलाया गया तथा लगातार टैंकरों से पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारी बरौनी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के द्वारा 1. मेसर्स ब्राडवे लिंक प्राईवेट लिमिटेड, केशावे 2. मेसर्स विश्वरमण कुमार सिंह (BRKS) केशावे एवं मेसर्स शिव ज्योति कंस्ट्रक्शन, केशावे पर आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को अनुशंसा की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -